उत्तर भारत में भीषण सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इस बीच IMD ने कुछ राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। यानी इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कोहरा जैसी स्थितियां बन सकती हैं। राजस्थान और हरियाणा में कई जगह शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया जा रहा है।

Weather News: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। IMD ने 13 जनवरी को पंजाब, जम्मू और उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी उत्तराखंड में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। अमृतसर एयरपोर्ट और जम्मू एयरपोर्ट घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। राजस्थान की बात करें तो कई जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री, तो चूरू में 1.3 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम विभाग ने शीतलहर का दौर जारी की संभावना जताई है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भीषण ठंड

उत्तर भारत के कुछ राज्यों में दिन के वक्त तो धूप निकल रही है, लेकिन देर रात और सुबह के वक्त भीषण ठंड पड़ रहा है, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में देर रात का तापमान 0.6 डिग्री तक दर्ज किया गया। कई इलाकों में पाला पड़ने और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच IMD ने पंजाब, जम्मू और उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दक्षिणी उत्तराखंड में कोहरे की चेतावनी दी है।

हिमाचल में कब होगी बारिश और बर्फबारी ?

हिमाचल प्रदेश में इस सर्दी में बारिश और बर्फबारी न के बराबर हुई। नवंबर में 96 प्रतिशत और जनवरी में अब तक 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। जिससे किसानों, बागवानों और पर्यटन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बर्फबारी न होने से लोग हिमाचल प्रदेश में घूमने नहीं जा रहे। फिलहाल 16 से 19 जनवरी के बीच ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभव जताई जा रही है।

हिमाचल में कब होगी बारिश और बर्फबारी ?

हिमाचल प्रदेश में इस सर्दी में बारिश और बर्फबारी न के बराबर हुई। नवंबर में 96 प्रतिशत और जनवरी में अब तक 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। जिससे किसानों, बागवानों और पर्यटन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बर्फबारी न होने से लोग हिमाचल प्रदेश में घूमने नहीं जा रहे। फिलहाल 16 से 19 जनवरी के बीच ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभव जताई जा रही है।

बिहार और यूपी में धूप से थोड़ी राहत

बिहार के कई जिलों में धूप निकलने से ठंड में थोड़ी कमी आई है। अगले 5 दिनों तक ऐसा ही चलने वाला है। हालांकि, शाम को ठंड बढ़ेगी। लेकिन 17 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। IMD ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, ठंड से बचाव और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। IMD के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड का दौर जारी रहेगा, उसके बाद हल्की राहत मिल सकती है।  

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ‘फोकस स्टेट’ बिहार की दमदार मौजूदगी, ऊर्जा निवेश का उभरता केंद्र बना बिहार

Kranti Kalpana/New Delhi भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ‘फोकस स्टेट’ के रूप में बिहार ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए ऊर्जा...

Read out all

CM Rekha Gupta का दावा: 65,000 करोड़ के घाटे से उबर रहा DTC, गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान

Anurag Kulshreshth/New Delhi दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी के परिवहन तंत्र और श्रमिक नीतियों को लेकर अपनी सरकार...

Read out all

एविएशन इंडस्ट्री की नई उड़ान AME बना युवाओं के लिए भरोसेमंद करियर विकल्प

अनुराग कुलश्रेष्ठ नई दिल्ली/गुरुग्राम भारत में तेजी से विस्तार कर रहे विमानन क्षेत्र ने रोजगार के नए अवसरों को जन्म दिया है।...

Read out all

‘जय श्री राम बोलने वाला ही शहर में चाहिए, बाकी पाकिस्तान में अब्बा के पास…,’ मुबई के अगले मेयर को लेकर मंत्री नितेश राणे का भड़काऊ बयान

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने मुंबई के अगले मेयर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने यहां...

Read out all

लोकसभा में कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को कियाकटघरे में खड़ा कहा हरियाणा में फाइलों औरघोषणाओं के बीच ही चल रही है रेल

नई दिल्ली, 17 दिसंबर, हरियाणा: विशेषकर पश्चिमी हरियाणा के लोगों से जुड़े लंबे समय से लंबित रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को...

Read out all