खरीदने हैं लेदर के जूते, जैकेट, बेल्ट? ये रहे दिल्ली के 4 सबसे सस्ते बाजार, कम खर्चे में भर लाएंगे झोले भर का सामान

Delhi Cheap Markets: आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 4 चुनिंदा मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में झोला भरकर लेदर का सामान खरीद सकते हैं.
Delhi Leather Markets: सर्दियों का सीजन हो या पार्टी का मौका, लेदर का टशन और फैशन कभी पुराना नहीं होता. लेकिन असली लेदर के नाम पर हजारों रुपये खर्च करना काफी मुश्किल सा लगने लगता है. इसके अलावा, कुछ दुकानदार लेदर के नाम पर नकली सामान भी बेच देते हैं, जिससे न केवल पैसा खर्च होता है बल्कि क्वालिटी भी खराब निकलती है. अगर आप बेहतरीन क्वालिटी के लेदर जैकेट, स्टाइलिश जूते और क्लासी बेल्ट खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 4 चुनिंदा मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में झोला भरकर लेदर का सामान खरीद सकते हैं.
1. सरोजिनी नगर मार्केट
दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है. सस्ते में अच्छी क्वालिटी वाले लेदर के जूते, जैकेट, बेल्ट जैसी खरीदने के लिए आप दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट आ सकते हैं. यहां आपको हर एक प्रोडक्ट में एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिल जाएंगे. इस बाजार में लेदर के प्रॉडक्ट्स की कीमत 200 से 250 रुपये से शुरू हो जाती है.
2. पहाड़गंज मार्केट
अगर आपको लेदर का फुटवियर खरीदना है तो आप दिल्ली के पहाड़गंज मार्केट में आ सकते हैं. यहां आपको हर तरह के लेदर जूते, चप्पल और सैंडल आसानी से मिल जाएंगे. साथ ही यहां आपको लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं. यहां लेदर प्रोडक्ट्स की कीमत 300-350 रुपये से शुरू हो जाती है.
3. चोर बाजार
लेदर के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स जैसे- जूते, चप्पल, बेल्ट आदि खरीदने के लिए आप दिल्ली के चोर बाजार में भी जा सकते हैं. यहां आपको एक से एक लग्जरी ब्रांड के जूते और जैकेट मिल सकती हैं. हालांकि, यहां कि क्वालिटी पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए खरीदते वक्त हर एक आइटम को अच्छे से चेक जरूर कर लें.


