बॉर्डर 2 के मेकर्स कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स के साथ अपनी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी को बढ़ा रहे हैं. ऐसे ही एक मौके पर सुनील शेट्टी ने आज यानी 12 जनवरी को मुंबई के नेवी नगर में फिल्म के मशहूर गाने ‘जाते हुए लम्हें’ का रीक्रिएटेड वर्जन लॉन्च किया.

नई दिल्ली: बॉर्डर 2 के मेकर्स कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स के साथ अपनी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी को बढ़ा रहे हैं. ऐसे ही एक मौके पर सुनील शेट्टी ने आज यानी 12 जनवरी को मशहूर गाने ‘जाते हुए लम्हें’ का रीक्रिएटेड वर्जन लॉन्च किया. ‘जाते हुए लम्हें’ 1997 की ओरिजिनल बॉर्डर के सबसे यादगार गानों में से एक है, जहां इसे खुद सुनील शेट्टी पर फिल्माया गया था. सीक्वल के लिए, गाने को मिथुन के म्यूजिक और रूप कुमार राठौड़ की आवाज के साथ फिर से बनाया गया है, जिसमें नई फिल्म के इमोशनल टोन के साथ पुरानी यादों को मिलाया गया है.

 इस इवेंट में सुनील शेट्टी के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी, बॉर्डर 2 की कास्ट और क्रू भी शामिल थे. इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि जब उन्हें बॉर्डर मिली तो वह बहुत डरे हुए थे और जब उन्हें पता चला कि फिल्म में उनकी मौत होने वाली है तो वह बहुत खुश हुए, लेकिन आज मुझे लगता है कि अगर वह मरे नहीं होते तो बॉर्डर 2 में भी होते.

बता दे कि बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह ओरिजिनल की देशभक्ति वाली कहानी के एलिमेंट्स को वापस लाती है. साथ ही नए किरदारों और बड़ी नेवल स्टोरीलाइन को भी पेश करती है. अहान शेट्टी का किरदार, लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत, एक नेवी शिप के कमांडिंग ऑफिसर का है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अन्य हैं. यह 23 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में आएगी.

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

गरीब बच्चों की लाइन में लग खाना मांगने से लेकर, काले कपड़ों से परहेज तक, पवन सिंह ने खोले अपनी जिंदगी के कई राज

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट एपिसोड में सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव...

Read out all

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड, एक्स वाइफ और फैमिली के साथ मनाया 52वां बर्थडे, तस्वीरों में देखें बीच समंदर में कैसे मना जश्न

ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्हें तमाम फैन्स और चाहने वालों से गुडविशेज...

Read out all