
Delhi Weather News: दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है.
- दिल्ली एनसीआर में 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया
- गुरुग्राम के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 0.6 से 1.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया था
- दिल्ली में 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और 12 जनवरी को तीन से 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा
Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में लोहड़ी के दिन 13 जनवरी को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली में तापमान 3 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तापमान 0.6 डिग्री से 1.5 डिग्री तक दर्ज किया गया. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. दिल्ली में 11 जनवरी को आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 से 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भी तापमान में राहत मिलने के आसार नहीं है. 14 जनवरी को भी टेंपरेचर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि 15 जनवरी से थोड़ी राहत मिलना शुरू होगी. तब न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री से 18 जनवरी तक 8 से 10 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है. अधिकतम तापमान भी 20 से बढ़कर 23 डिग्री 18 जनवरी तक पहुंच जाने का अनुमान जताया गया है.
दिल्ली और गुरुग्राम में ठंड का महारिकॉर्ड
दिल्ली में मौसम की सबसे ठंडी सुबह मंगलवार को दर्ज की गई. जबकि पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है.हरियाणा के गुरुग्राम शहर में तो 0.6 डिग्री तापमान ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुग्राम के आसपास ग्रामीण इलाकों में तो पाला गिर रहा है. फसलों, फलों-सब्जियों पर इसका असर देखा जा रहा है.
भारत मौसम विभाग ने राजधानी में तीन डिग्री का तापमान रिकॉर्ड किया है, जो सामान्य से 4.4 डिग्री तक कम है. पूरे इलाके में आर्द्रता भी 100 फीसदी के आसपास देखी गई. इससे ज्यादा गलन कंपकंपी महसूस की गई और हाथ-पैर सुन्न नजर आए.

Delhi Weather News
दिन के तापमान से भी कुछ खास राहत नहीं मिली, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से मामूली ही अधिक था. वहीं कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय आवागमन में भी कोहरे की वजह से दिक्कतें महसूस हुईं.



