अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस जांच जारी है.

  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में रहने वाली छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
  • गंभीर हालत में छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज ले लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई
  • मृतक छात्रा 20 वर्ष की थी और इंजीनियरिंग डिप्लोमा फाइनल ईयर की छात्रा थी, वह आजमगढ़ की रहने वाली थी

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में उसे तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से कैंपस में सनसनी फैल गई है.

मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय इंशाह फातिमा के रूप में हुई है. वह आजमगढ़ की रहने वाली थी और एएमयू में डिप्लोमा इंजीनियरिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी. जानकारी के मुताबिक, इंशाह ने परिवार के एक सदस्य से वीडियो कॉल पर बात करते हुए यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही एएमयू प्रशासन और थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची.

छात्रा को तत्काल जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर डॉ. वसीम अली ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर मामले की जांच कर रहा है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी मानसिक तनाव की स्थिति में तुरंत मदद लें. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

6 फरवरी तक आपत्ति, 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट…. यूपी में SIR से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जांच में पाया गया कि ये मतदाता या तो मृत हैं, कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं या एक से अधिक स्थानों...

Read out all

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर भस्म… माघ मेले में धूनी रमाए ‘सेंट बाबा’ क्यों हो रहे वायरल?

माघ मेले में कई ऐसे अनोखे साधु–संत पहुंचे हैं जो अपनी वेशभूषा, तपस्या और अनूठे कामों से श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे...

Read out all

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी, चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है....

Read out all

गूगल से मंदिर सर्च कर चुरा लेते थे घंटा, पुलिस से मुठभेड़ के बाद 7 गिरफ्तार, गैंग के मुखिया को लगी गोली

रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो...

Read out all

हंसते-मुस्कराते यज्ञ ने क्यों दे दी जान, हाथ की नस काटी और 11वीं मंजिल से कूद गया, गाजियाबाद सोसायटी की घटना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोसायटी की 11वीं...

Read out all

यूपी के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में ADG,...

Read out all