हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ गया। एक सात साल के बच्चे का शव निकाला गया है। अभी भी आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका है। 

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भीषण आग लग गई। अर्की बाजार में देर रात लगी आग ने नेपाली मूल के एक परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुखद घटना में सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि आठ से नौ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

आग लगने का कारण नेपाली मूल के परिवार द्वारा जलती अंगीठी को घर के अंदर ले जाना बताया जा रहा है, जिसके बाद संभवतः छह से सात सिलिंडर फटने से आग ने भीषण रूप ले लिया।

massive fire broke out in Arki market of Solan Himachal Pradesh

प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग इस भयावह मंजर को देखकर सहम गए। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। रात करीब 2 से 3 बजे के बीच लगी इस आग ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। 

फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत कार्य के लिए बचाव अभियान जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रमुख कारण परिवार द्वारा रात के समय जलती हुई अंगीठी को घर के अंदर ले जाना माना जा रहा है।

सिलिंडर फटने से भड़की आग
अंदर ले जाई गई अंगीठी से निकली चिंगारी ने संभवतः घर में रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण छह से सात सिलिंडरों में विस्फोट हुआ। विस्फोट ने आग की भयावहता को कई गुना बढ़ा दिया। 

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

दिल्ली-NCR में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, शून्य के करीब टेंपरेचर ने हाथ-पैर कर दिए सुन्न, अगले 2 दिन संभलकर रहें

Delhi Weather News: दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली में...

Read out all

अगले 5 साल में मुंबई को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर…BMC चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणापत्र

बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने घोषणापत्र जारी कर मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाने का वादा किया. इसमें बेहतर सड़कें, पानी, स्वास्थ्य,...

Read out all

दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर कपल से 14 करोड़ 85 लाख ठगे, दो हफ्तों तक ऐसे रखा डिजिटल अरेस्ट

Delhi Cyber Crime: दरअसल जब भी डॉक्टर इंदिरा तनेजा पैसा ट्रांसफर करने बैंक जाती थी तो बैंक जाने से पहले साइबर तक...

Read out all

दिल्ली में सांसों पर हमला, AQI 300 पार, ठंड की सिहरन में जहरीली हवा में घुट रहा दम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हवा में जहर घुला हुआ है. सोमवार सुबह औसत AQI 293 दर्ज किया गया, जो...

Read out all

यूपी: घूस मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश बनाए गए आरोपी, एसआईटी दर्ज करेगी बयान; ईडी की भी जांच

IAS Abhishek Prakash: घूस मांगने के आरोप में निलंबित चल रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में एसआईटी...

Read out all

महिलाओं की सुरक्षा सुविधा और सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील होना जरूरी पटना में जेंडर रिस्पॉन्सिवबजटिंग (GRB)पर राज्य स्तरीय समीक्षा

पटना, 17 दिसंबर : समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने बुधवार को पटना में राज्य स्तरीय...

Read out all