बिजनौर, 17 दिसंबर । बीते सोमवार को बिजनौर के नजीबाबाद के जलालाबाद में सिफा फायर वर्क्स में अचानक हुए भीषण धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री में काम कर रहे एक कर्मचारी सुधीर के सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके में 6 कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल हाने की भी खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाके की आवाज़ मीलों दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। फैक्ट्री के भीतर अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही थाना नजीबाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले दो महीनों में यह पांचवीं घटना है, जिससे फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कच्चे माल के भंडारण या निर्माण प्रक्रिया में लापरवाही के चलते धमाका हुआ।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया है और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों से सुरक्षा ऑडिट, लाइसेंस और नियमों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने आसपास की फैक्ट्रियों की भी जांच तेज कर दी है।

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

दिल्ली-NCR में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, शून्य के करीब टेंपरेचर ने हाथ-पैर कर दिए सुन्न, अगले 2 दिन संभलकर रहें

Delhi Weather News: दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली में...

Read out all

अगले 5 साल में मुंबई को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर…BMC चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणापत्र

बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने घोषणापत्र जारी कर मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाने का वादा किया. इसमें बेहतर सड़कें, पानी, स्वास्थ्य,...

Read out all

दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर कपल से 14 करोड़ 85 लाख ठगे, दो हफ्तों तक ऐसे रखा डिजिटल अरेस्ट

Delhi Cyber Crime: दरअसल जब भी डॉक्टर इंदिरा तनेजा पैसा ट्रांसफर करने बैंक जाती थी तो बैंक जाने से पहले साइबर तक...

Read out all

दिल्ली में सांसों पर हमला, AQI 300 पार, ठंड की सिहरन में जहरीली हवा में घुट रहा दम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हवा में जहर घुला हुआ है. सोमवार सुबह औसत AQI 293 दर्ज किया गया, जो...

Read out all

यूपी: घूस मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश बनाए गए आरोपी, एसआईटी दर्ज करेगी बयान; ईडी की भी जांच

IAS Abhishek Prakash: घूस मांगने के आरोप में निलंबित चल रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में एसआईटी...

Read out all

Solan Fire: अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ...

Read out all