जांच में पाया गया कि ये मतदाता या तो मृत हैं, कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत थे. आयोग ने अब 6 फरवरी 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया है.

  • यूपी की मतदाता सूची से 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं, जो प्रारंभिक सूची का लगभग अठारह दशमलव सात प्रतिशत है
  • हटाए गए नामों में मृतक मतदाता और दो करोड़ से अधिक स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं, जो सूची में संशोधन का कारण हैं
  • लगभग पच्चीस लाख से अधिक मतदाता ऐसे पाए गए जिनके नाम एक से अधिक मतदान केंद्रों पर दर्ज थे, जिससे डुप्लीकेशन हुआ

यूपी में आगामी चुनावों की तैयारी के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के SIR का ड्राफ्ट पब्लिश कर दिया है. 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई इस प्रक्रिया में BLO के फील्ड वेरिफिकेशन जरिए सूची तैयार की गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी 75 जिलों के राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें इस ड्राफ्ट की प्रतियां सौंप दी हैं. इस SIR का सबसे चौंकाने वाली बात 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाया जाना है. आइए जानते हैं इस ड्राफ्ट सूची बड़ी बातें…
 

  1. उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची से कुल 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं, जो प्रारंभिक सूची का लगभग 18.7% है.
  2. हटाए गए नामों में 46.23 लाख मृतक और 2.17 करोड़ स्थानांतरित (Shifted) मतदाता शामिल हैं.
  3. लगभग 25.47 लाख ऐसे मतदाता मिले, जिनके नाम एक से अधिक मतदान केंद्रों या स्थानों पर दर्ज थे.
  4. कुल 15.44 करोड़ में से 12.55 करोड़ (81.03%) मतदाताओं ने गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर वापस जमा किए.
  5. 2 करोड़ से ज्यादा नाम हटने और डेटा मैपिंग के कारण कार्य पूरा करने की अवधि 11 दिसंबर से बढ़ाकर 26 दिसंबर 2025 की गई थी.
  6. मतदाता सूची के पुनर्गठन और 1200 से अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्रों के विभाजन के बाद प्रदेश में 1530 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
  7. लगभग 8% मतदाताओं की मैपिंग पूरी नहीं हो पाई है, जिन्हें अब निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस भेजकर सत्यापन किया जाएगा.
  8. जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, वे 6 फरवरी 2026 तक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं.
  9. मतदाता अपना नाम चेक करने और सुधार (फॉर्म-8) के लिए ECINET मोबाइल एप्लीकेशन या पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं.
  10. सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 6 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर भस्म… माघ मेले में धूनी रमाए ‘सेंट बाबा’ क्यों हो रहे वायरल?

माघ मेले में कई ऐसे अनोखे साधु–संत पहुंचे हैं जो अपनी वेशभूषा, तपस्या और अनूठे कामों से श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे...

Read out all

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी, चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है....

Read out all

गूगल से मंदिर सर्च कर चुरा लेते थे घंटा, पुलिस से मुठभेड़ के बाद 7 गिरफ्तार, गैंग के मुखिया को लगी गोली

रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो...

Read out all

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुसाइड से सनसनी, इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाई फांसी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में...

Read out all

हंसते-मुस्कराते यज्ञ ने क्यों दे दी जान, हाथ की नस काटी और 11वीं मंजिल से कूद गया, गाजियाबाद सोसायटी की घटना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोसायटी की 11वीं...

Read out all

यूपी के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में ADG,...

Read out all