उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोसायटी की 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद की एक नामी सोसायटी में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. 28 साल के युवक ने अपनी फ्लैट की 11वीं मंजिल की बालकनी से कूद कर जान दे दी.थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के हाईराइज सोसायटी सनराइज ग्रीन के टावर ए के फ्लैट नंबर 1104 में रहने वाले यज्ञ पांडे ने पहले हाथ की नस काटी और फिर कूद गया. परिवार वाले यज्ञ पांडे को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक का फोर्टिस हॉस्पिटल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, ये जयपुरिया सनराइज सोसायटी के ए ब्लॉक टावर की घटना है. घटना का पता चलते ही सोसायटी में भीड़ जमा हो गई. आनन-फानन में परिवारवाले भी नीचे पहुंचे. लेकिन यज्ञ खून से पूरी तरह लथपथ था और अस्पताल ले जाए जाने पर उसे डेड घोषित कर दिया गया. ये मामला 12 जनवरी के रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है.

जयपुरिया सनराइज सोसायटी के लोग तो इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. हालांकि यज्ञ किस चीज को लेकर डिप्रेशन में था, इसकी जानकारी नहीं मिली है. इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि यज्ञ पांडे एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करता था. उसके परिवार में मां-बार और एक बहन भी है. उसके पिता एक मीडिया कंपनी से रिटायर बताए जाते हैं. उसका इलाज चल रहा था, तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध – सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

6 फरवरी तक आपत्ति, 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट…. यूपी में SIR से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जांच में पाया गया कि ये मतदाता या तो मृत हैं, कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं या एक से अधिक स्थानों...

Read out all

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर भस्म… माघ मेले में धूनी रमाए ‘सेंट बाबा’ क्यों हो रहे वायरल?

माघ मेले में कई ऐसे अनोखे साधु–संत पहुंचे हैं जो अपनी वेशभूषा, तपस्या और अनूठे कामों से श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे...

Read out all

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी, चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है....

Read out all

गूगल से मंदिर सर्च कर चुरा लेते थे घंटा, पुलिस से मुठभेड़ के बाद 7 गिरफ्तार, गैंग के मुखिया को लगी गोली

रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो...

Read out all

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुसाइड से सनसनी, इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाई फांसी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में...

Read out all

यूपी के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में ADG,...

Read out all