Improve Digestion: लंबे समय तक पेट साफ नहीं होता तो कब्ज की समस्या हो जाती है और पाचन कमजोर हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक अनदेखी करने पर यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है.

Improve Digestion: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई है. अक्सर लोग सुबह पेट सही से साफ नहीं होने की शिकायत करते हैं. ऐसे में लोग सुबह-सुबह मल त्याग के लिए जोर लगाना पड़ता है. लंबे समय तक पेट साफ नहीं होता तो कब्ज की समस्या हो जाती है और पाचन कमजोर हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक अनदेखी करने पर यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है. कई लोग बाजार में मिलने वाले आयुर्वेदिक पाउडर या दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है. पोषण विशेषज्ञ सलोनी के अनुसार, पाउडर खाने के बजाय प्रकृति द्वारा दिए गए तीन फलों का सेवन पाचन के लिए और कब्ज का सबसे सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है.

कीवी

कीवी पेट के लिए में बहुत कारगर मानी जाती है. इसमें ‘एक्टिनिडिन’ नामक प्राकृतिक एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है. साथ ही, कीवी में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे वह आसानी से आंतों से होकर गुजरता है और पेट को साफ करने में मदद करता है. कीवी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधि है जो लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं.अमरूद

अमरूद कई पोषण विशेषज्ञों का पसंदीदा फल है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. अमरूद में मौजूद घुलनशील फाइबर मल त्याग में सहायक होता है. पोषण विशेषज्ञ सलोनी के अनुसार, बीजों सहित अमरूद खाना अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि बीज प्राकृतिक रेचक का काम करते हैं. नियमित रूप से अमरूद का सेवन करने से पेट की सफाई की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है.

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

राष्ट्रपति भवन घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? जान लें टिकट से लेकर टाइमिंग तक, सभी जरूरी डिटेल्स

Rashtrapati Bhavan Visit: आज हम आपको राष्ट्रपति भवन में घूमने के लिए टिकट, टाइम और नियम से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स बताने...

Read out all

खरीदने हैं लेदर के जूते, जैकेट, बेल्ट? ये रहे दिल्ली के 4 सबसे सस्ते बाजार, कम खर्चे में भर लाएंगे झोले भर का सामान

Delhi Cheap Markets: आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 4 चुनिंदा मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बेहद...

Read out all

माघ मेला में VIP पास कैसे मिलेगा, बुकिंग से पहले जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस, फ‍िर मजा लें मेले का

माघ मेला 2026 में VIP पास को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है. जानिए क्या आम श्रद्धालुओं के लिए VIP पास की सुविधा...

Read out all