काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है. इलाके की संकरी गलियों को चौड़ा करने के अभियान के तहत आज बुलडोजर ने मोर्चा संभाल लिया है.

काशी के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र दालमंडी में गलियों को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की
प्रशासन ने चार दिन की मेहनत के बाद संकरी गलियों में रास्ता बनाकर बुलडोजर को मौके पर पहुंचाया है
रविवार को तीन मकानों पर कार्रवाई हुई जिसमें एक मकान मालिक ने स्वयं अपना भवन ध्वस्त किया था

वाराणसी:

काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है. इलाके की संकरी गलियों को चौड़ा करने के अभियान के तहत आज बुलडोजर ने मोर्चा संभाल लिया है. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के दुकानदारों और निवासियों में हलचल मच गई है.

संकरी गलियों में रास्ता बनाकर पहुंचा बुलडोजर

दालमंडी अपनी बेहद पतली गलियों के लिए जानी जाती है, जहां भारी वाहनों का पहुंचना लगभग असंभव था. पिछले चार दिनों से प्रशासन इन गलियों में फंसे दो मकानों को ढहाने की कोशिश कर रहा था. बुलडोजर न पहुंच पाने के कारण अब तक एक दर्जन मजदूर छेनी और रम्भे की मदद से छत और दीवारों को तोड़ रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि, आज प्रशासन ने दीवारें तोड़कर रास्ता साफ किया, जिसके बाद बुलडोजर को मौके पर लाया जा सका. अब मशीनों की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी आएगी.  रविवार को अभियान के दौरान तीन मकानों पर कार्रवाई हुई थी, जिसमें से एक मालिक ने स्वयं अपना भवन हटा लिया था. दालमंडी गली का चौड़ीकरण करना ताकि यातायात सुगम हो सके और आपातकालीन स्थिति में राहत कार्य आसानी से पहुंच सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

भारी सुरक्षा बल के बीच कार्रवाई जारी

मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. सोमवार सुबह से ही सुरक्षा घेरे के बीच मकानों को गिराने का काम शुरू किया गया. अधिकारियों का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द चिन्हित मकानों को हटाकर सड़क चौड़ीकरण के मार्ग को प्रशस्त किया जाए.

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

6 फरवरी तक आपत्ति, 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट…. यूपी में SIR से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जांच में पाया गया कि ये मतदाता या तो मृत हैं, कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं या एक से अधिक स्थानों...

Read out all

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर भस्म… माघ मेले में धूनी रमाए ‘सेंट बाबा’ क्यों हो रहे वायरल?

माघ मेले में कई ऐसे अनोखे साधु–संत पहुंचे हैं जो अपनी वेशभूषा, तपस्या और अनूठे कामों से श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे...

Read out all

गूगल से मंदिर सर्च कर चुरा लेते थे घंटा, पुलिस से मुठभेड़ के बाद 7 गिरफ्तार, गैंग के मुखिया को लगी गोली

रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो...

Read out all

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुसाइड से सनसनी, इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाई फांसी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में...

Read out all

हंसते-मुस्कराते यज्ञ ने क्यों दे दी जान, हाथ की नस काटी और 11वीं मंजिल से कूद गया, गाजियाबाद सोसायटी की घटना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोसायटी की 11वीं...

Read out all

यूपी के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में ADG,...

Read out all