मकर संक्रांति पर साउथ सुपरस्टार का धमाल, 70 साल के एक्टर की फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 84 करोड़

मकर संक्रांति पर 70 साल के एक्टर की फिल्म रिलीज हुई और पहले ही दिन 84 करोड़ कमा गई.
नई दिल्ली: मकर संक्रांति 2026 का त्योहार साउथ सिनेमा के लिए इस बार खास रहा. 70 साल के मेगास्टार चिरंजीवी ने अपनी नई फिल्म ‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारु’ (Mana Shankara Vara Prasad Garu) के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया. मकर संक्रांति 2026 के इस मौके पर साउथ सिनेमा के 70 साल के सुपरस्टार ने अपनी फिल्म को रिलीज किया. अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर आए तो पता चला कि फिल्म ने पहले दिन लगभग 84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
चिरंजीवी की फिल्म ‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारु’ की. फिल्म को मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को रिलीज किया गया. फिल्म का निर्देशन कभी भी फ्लॉप फिल्म ना देने वाले डायरेक्टर अनिल रविपुड़ी ने किया है. फिल्म में तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा लीड रोल में हैं. फिल्म का कहानी भी अनिल की ही है.

फिल्म के बजट की बात करें तो विकिपीडिया पर इसका बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया गया है. अगर ‘मना शंकरा वरा प्रसाद गारु’ के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखें तो यह 84 करोड़ रुपये है. जिसमें प्रीमियर और ओपनिंग डे का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शामिल है. यह आंकड़ा फिल्म से जुड़ी कंपनी गोल्ड बॉक्स एंटरटेनमेंट्स ने एक्स पर दिया है.