पटना, 17 दिसंबर : समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने बुधवार को पटना में राज्य स्तरीय जेंडर रिस्पॉन्सिव बजटिंग (GRB) समीक्षा बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह बैठक सचिव, समाज कल्याण विभाग-सह-प्रबंध निदेशक, श्रीमती बंदना प्रेयषी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला-केंद्रित योजनाओं हेतु किए गए बजटीय प्रावधानों को अधिक प्रभावी बनाना, उनके क्रियान्वयन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना तथा जेंडर-संवेदनशील बजटिंग के माध्यम से समावेशी विकास को सुदृढ़ करना था। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती बंदना प्रेयषी ने कहा कि जेंडर का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक और व्यावहारिक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को महिला-केंद्रित योजनाओं के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने हेतु नियमित समीक्षा, बेहतर योजना निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निगरानी एक सतत प्रक्रिया है और यह एक नियमित दायित्व के रूप में सभी विभागों द्वारा अपनाई जानी चाहिए। सचिव ने कहा कि महिलाओं की वास्तविक सहायता कैसे हो, इस पर गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। पिंक बस जैसी पहलें यह दर्शाती हैं कि सही सोच और व्यावहारिक कदम महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त शौचालय सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण एक सामूहिक प्रक्रिया है, जिसमें सभी को संवेदनशील होना होगा। कार्यशाला की रूपरेखा एवं स्वागत संबोधन उपसचिव, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, श्रीमती मार्गन सिन्हा द्वारा प्रस्तुत
किया गया।

कार्यशाला में UN Women एवं Centre for Catalyzing Change की प्रतिनिधि श्रीमती गुंजन बिहारी, वित्त विभाग के अवर सचिव श्री नंद किशोर मेहता तथा बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी की फैकल्टी डॉ. बरना गांगुली द्वारा जेंडर बजटिंग, जेंडर बजट स्टेटमेंट एवं जेंडर बजट सेल की भूमिका पर केंद्रित महत्वपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं। सत्रों के माध्यम से अधिकारियों को जेंडर- संवेदनशील योजना निर्माण एवं बजट विश्लेषण की व्यावहारिक समझ प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई तथा जेंडर-संवेदनशील बजटिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

दिल्ली-NCR में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, शून्य के करीब टेंपरेचर ने हाथ-पैर कर दिए सुन्न, अगले 2 दिन संभलकर रहें

Delhi Weather News: दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली में...

Read out all

अगले 5 साल में मुंबई को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर…BMC चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणापत्र

बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने घोषणापत्र जारी कर मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाने का वादा किया. इसमें बेहतर सड़कें, पानी, स्वास्थ्य,...

Read out all

दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर कपल से 14 करोड़ 85 लाख ठगे, दो हफ्तों तक ऐसे रखा डिजिटल अरेस्ट

Delhi Cyber Crime: दरअसल जब भी डॉक्टर इंदिरा तनेजा पैसा ट्रांसफर करने बैंक जाती थी तो बैंक जाने से पहले साइबर तक...

Read out all

दिल्ली में सांसों पर हमला, AQI 300 पार, ठंड की सिहरन में जहरीली हवा में घुट रहा दम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हवा में जहर घुला हुआ है. सोमवार सुबह औसत AQI 293 दर्ज किया गया, जो...

Read out all

यूपी: घूस मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश बनाए गए आरोपी, एसआईटी दर्ज करेगी बयान; ईडी की भी जांच

IAS Abhishek Prakash: घूस मांगने के आरोप में निलंबित चल रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में एसआईटी...

Read out all

Solan Fire: अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड, सात साल के बच्चे का शव निकाला; आठ से नौ लोगों के दबे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड की चपेट में नेपाली मूल का परिवार आ...

Read out all