Delhi Cyber Crime: दरअसल जब भी डॉक्टर इंदिरा तनेजा पैसा ट्रांसफर करने बैंक जाती थी तो बैंक जाने से पहले साइबर तक उन्हें झूठी कहानी बता देते थे. उन्हें यह कहा जाता था कि अगर कोई भी बैंक का स्टाफ आपसे यह पूछे कि इतना पैसा क्यों ट्रांसफर कर रही हैं तो आपको यही कहानी बतानी है.

नई दिल्ली: दिल्ली में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. इस बार साइबर ठगों ने ग्रेटर कैलाश में रहने वाले NRI डॉक्टर दंपति को डिजिटल अरेस्ट करके 14 करोड़ 85 लाख रुपए ठग लिए. उनके साथ कथित धोखाधड़ी 24 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच हुई.दरअसल डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा ने करीब  48 साल तक अमेरिका में रहकर UN में सर्विस की और रिटायर होने के बाद साल 2015 में वापस हिंदुस्तान आ गए थे.

डॉक्टर दंपति को किया डिजिटल अरेस्ट

 2015 से डॉक्टर दंपति चैरिटेबल सर्विस से जुड़ गए. लेकिन डॉक्टर दंपति यह नहीं जानते थे कि उनके साथ एक दिन ऐसी ठगी होगी कि साइबर ठग उनकी मेहनत की सारी कमाई लूट लेंगे.  दरअसल 24 दिसंबर को डॉक्टर दंपति के पास सायबर ठगों का फोन आया और हमेशा की तरह सायबर ठगों ने डॉक्टर दंपति को फर्जी मुकदमों और अरेस्ट वारंट का डर दिखाया. जिससे डॉक्टर दंपति इतना डर गए कि वह साइबर ठगों के जाल में फंसते चले गए. 

साइबर ठगों ने 24 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी सुबह तक डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा को वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट करके रखा और इसी दौरान आठ अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए. डॉक्टर इंदिरा तनेजा के द्वारा यह पैसा ट्रांसफर किया गया.

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम

 डॉक्टर इंदिरा तनेजा के मुताबिक साइबर ठगों ने कभी दो करोड़ रुपए तो कभी 2 करोड़ 10 लाख रुपए इसी तरह से अलग-अलग अमाउंट ट्रांसफर करने को कहा.  इंदिरा तनेजा ने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें अरेस्ट वारंट और फर्जी मुकदमों के नाम पर डराया. इतना ही नहीं ठगों ने उन्हें पीएमएलए और मनी लॉन्ड्रिंग कानून का भी हवाला देकर भी डराया. साथ ही उन्हें नेशनल सिक्योरिटी के नाम पर भी डिजिटल अरेस्ट करके रखा.

 डॉक्टर इंदिरा तनेजा के मुताबिक डिजिटल अरेस्ट रहने के दौरान जब भी उन्हें कहीं बाहर जाना होता था या फिर किसी को फोन करना होता था तो साइबर ठग उनके पति डॉक्टर ओम तनेजा के फोन पर वीडियो कॉल करके सब सुनते और देखते थे, ताकि उन्हें यह पता चल सके की इस साइबर ठगी के बारे में वह किसी को बता तो नहीं रही हैं. जब वह पहली बार पैसा ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक गईं तो बैंक के मैनेजर ने भी उनसे पूछा कि इतनी बड़ी रकम वह क्यों ट्रांसफर कर रही हैं. तो उन्होंने मैनेजर को वही बताया जो साइबर ठगों ने उन्हें समझा कर भेजा था.

साइबर ठगों ने बताई झूठी कहानी

 दरअसल जब भी डॉक्टर इंदिरा तनेजा पैसा ट्रांसफर करने बैंक जाती थी तो बैंक जाने से पहले साइबर तक उन्हें झूठी कहानी बता देते थे. उन्हें यह कहा जाता था कि अगर कोई भी बैंक का स्टाफ आपसे यह पूछे कि इतना पैसा क्यों ट्रांसफर कर रही हैं तो आपको यही कहानी बतानी है. उन्होंने भी ठीक वैसा ही किया जैसा साइबर ठगों ने उन्हें बोला था.

 मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 जनवरी की सुबह साइबर ठगों ने यह कहा कि आप अपने लोकल पुलिस स्टेशन चले जाएं, क्योंकि अब यह सारा पैसा आपको आरबीआई के द्वारा रिफंड किया जाएगा और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी होगी. जब डॉक्टर इंदिरा तनेजा पुलिस स्टेशन पहुंची तब भी साइबर तक उनके साथ वीडियो कॉल पर थे. वहां उन्होंने थाने के SHO से भी ठगों की बात कराई. 

इंदिरा तनुजा के मुताबिक साइबर ठगों ने थाने के पुलिसकर्मियों से बड़ी बदतमीजी से बात की. थाने में उनको पता चला कि उनके साथ 14 करोड़ 85 लख रुपए की ठगी हुई है. अब डॉक्टर दंपति इस ठगी से सदमे में हैं, हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट IFSO को सौंप दी है.

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

CM Rekha Gupta का दावा: 65,000 करोड़ के घाटे से उबर रहा DTC, गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान

Anurag Kulshreshth/New Delhi दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी के परिवहन तंत्र और श्रमिक नीतियों को लेकर अपनी सरकार...

Read out all

दिल्ली: पश्चिम विहार में रोहित खत्री की जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक जिम पर फायरिंग का दावा सामने आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक ने...

Read out all

दिल्ली-NCR में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, शून्य के करीब टेंपरेचर ने हाथ-पैर कर दिए सुन्न, अगले 2 दिन संभलकर रहें

Delhi Weather News: दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. दिल्ली में...

Read out all

अगले 5 साल में मुंबई को बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर…BMC चुनाव के लिए महायुति ने जारी किया घोषणापत्र

बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने घोषणापत्र जारी कर मुंबई को इंटरनेशनल सिटी बनाने का वादा किया. इसमें बेहतर सड़कें, पानी, स्वास्थ्य,...

Read out all

दिल्ली में सांसों पर हमला, AQI 300 पार, ठंड की सिहरन में जहरीली हवा में घुट रहा दम

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच हवा में जहर घुला हुआ है. सोमवार सुबह औसत AQI 293 दर्ज किया गया, जो...

Read out all

यूपी: घूस मांगने के आरोप में निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश बनाए गए आरोपी, एसआईटी दर्ज करेगी बयान; ईडी की भी जांच

IAS Abhishek Prakash: घूस मांगने के आरोप में निलंबित चल रहे आईएएस अभिषेक प्रकाश आरोपी बनाए गए हैं। इस मामले में एसआईटी...

Read out all