महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने मुंबई के अगले मेयर को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि ‘जय श्री राम बोलने वाला लोग ही शहर में चाहिए।’

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावी रण का बिगुल बज चुका है। 29 महापालिकाओं के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है। सभी दलों की ओर से प्रचार-प्रसार जोर-शोर से जारी है। मुंबई का अगला मेयर कौन होगा? इसके लेकर बयानबाजी जारी है।  चुनाव प्रचार के दौरान नेता जनता के सामने मुद्दों पर बात कम और हिंदू-मुस्लिम को लेकर बयानबाजी ज्यादा कर रहे हैं। अब महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री हिंदूत्ववादी सोच वाले हैं और यहां का मेयर भी हिंदुत्ववादी सोच वाली होगा।

मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने एक चुनावी  सभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ बयान दिया है। उन्होने कहा,’जय श्री राम बोलने वाला ही हमें शहर में दिखाई देना चाहिए, बाकी सर तन से जुदा वाले, आई लव मोहम्मद वालों को उनके पाकिस्तान में बैठे अब्बा के पास भेजना है। इधर से उनको साफ कर देना है, इसलिए आपको हिंदू समाज बनाकर एकजुट रहना पड़ेगा।’

नितेश राणे ने हिंदुओं को एकजुट होने को कहा

नितेश राणे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘कोई भी हिंदू समाज की तरफ गंदी नजर से देख नहीं सकता। इतनी ताकत हम आपके साथ खड़ा करेंगे कि कोई भी हिंदू के त्यौहार में भी मस्ती करने कोशिश करेगा तो वापस शुक्रवार को सिलेंडर उठाने लायक नहीं कर पाएगा, इतनी गारंटी मेरी है। कोई भी हरे सांप आपकी तरफ गंदी नजर से देखा नहीं सकता, इतनी ताकत हम आपके पीछे खड़े कर देंगे’।

हिंदुत्ववादी सोच वाला ही होगा अगला मेयर- नितेश राणे 

मुंबई अगला मेयर कौन होगा, इस बर बोलते हुए नितेश राणे ने कहा, ‘महाराष्ट्र की सरकार हिंदुत्व वादी सोच वाली है, हमारे मुख्यमंत्री हिंदूत्ववादी सोच वाले हैं और यहां का मेयर भी हिंदुत्ववादी सोच वाला ही होगा। आई लव महादेव वाले को ही अगला मेयर बनाना है।  नितेश राणे ने वसई में महानगर पालिका चुनाव प्रचार सभा में ये बाते कहीं’।

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

मैं है

मंजिल तुम्हें मुबारक… जीना मुझे रास्तों ने सिखाया है जो छूट गए सफर में फिर मिले नहीं कभी मिले जो अजनबी, हमनवा...

Read out all

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ‘फोकस स्टेट’ बिहार की दमदार मौजूदगी, ऊर्जा निवेश का उभरता केंद्र बना बिहार

Kranti Kalpana/New Delhi भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में ‘फोकस स्टेट’ के रूप में बिहार ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए ऊर्जा...

Read out all

CM Rekha Gupta का दावा: 65,000 करोड़ के घाटे से उबर रहा DTC, गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान

Anurag Kulshreshth/New Delhi दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी के परिवहन तंत्र और श्रमिक नीतियों को लेकर अपनी सरकार...

Read out all

एविएशन इंडस्ट्री की नई उड़ान AME बना युवाओं के लिए भरोसेमंद करियर विकल्प

अनुराग कुलश्रेष्ठ नई दिल्ली/गुरुग्राम भारत में तेजी से विस्तार कर रहे विमानन क्षेत्र ने रोजगार के नए अवसरों को जन्म दिया है।...

Read out all

Weather: दिल्ली-NCR में शिमला से भी सर्द रातें, पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में IMD का येलो अलर्ट जारी

उत्तर भारत में भीषण सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया है। इस बीच...

Read out all

लोकसभा में कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार को कियाकटघरे में खड़ा कहा हरियाणा में फाइलों औरघोषणाओं के बीच ही चल रही है रेल

नई दिल्ली, 17 दिसंबर, हरियाणा: विशेषकर पश्चिमी हरियाणा के लोगों से जुड़े लंबे समय से लंबित रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर बुधवार को...

Read out all