रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो ये भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया तो एक चोर ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई.

रायबरेली पुलिस ने गूगल की मदद से मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है
गैंग का मुखिया एमपी के भिंड का रहने वाला गोविंद सिंह है, जो मुठभेड़ में घायल हुआ है
गैंग में एक महिला भी शामिल थी जो पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करती थी

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने गूगल से मंदिर को सर्च कर वहां के घंटे चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है. इस गैंग का मुखिया एमपी के भिंड का रहने वाला है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंग के मुखिया गोविंद सिंह को पैर में गोली लगी है.

कार से शहर-शहर घूमकर गूगल पर मंदिरों की लोकेशन निकालना फिर उसकी रेकी करना. मौका मिलते ही मंदिरों के घंटे चोरी कर लेना. चोरों का ये गैंग बहुत ही बारीकी से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. गैंग में इन लोगों ने एक महिला को भी शामिल कर रखा था. पुलिस चेकिंग के दौरान ये महिला बीमारी का बहाना बनाती और पुलिस को चकमा देकर ये लोग भाग जाते थे. लेकिन इस बार ये रायबरेली पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

इस गैंग ने कई जनपदों की पुलिस की नाक में दम कर रखा था. रविवार रात में ये लोग रायबरेली के जगतपुर में कार से रेकी कर रहे थे. पुलिस ने इनकी गाड़ी को रोका तो ये भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया तो एक चोर ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो गोविंद सिंह के पैर में लगी. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने इनके पास से तीन क्विंटल के घंटे, सात हजार नकद, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मुठभेड़ में घायल गैंग का सरदार गोविंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

6 फरवरी तक आपत्ति, 6 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट…. यूपी में SIR से जुड़ी 10 बड़ी बातें

जांच में पाया गया कि ये मतदाता या तो मृत हैं, कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं या एक से अधिक स्थानों...

Read out all

आंखों पर काला चश्मा, शरीर पर भस्म… माघ मेले में धूनी रमाए ‘सेंट बाबा’ क्यों हो रहे वायरल?

माघ मेले में कई ऐसे अनोखे साधु–संत पहुंचे हैं जो अपनी वेशभूषा, तपस्या और अनूठे कामों से श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे...

Read out all

वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन जारी, चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल तैनात

काशी के सबसे व्यस्त और पुराने व्यापारिक क्षेत्रों में से एक, दालमंडी में सोमवार को प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन जारी है....

Read out all

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सुसाइड से सनसनी, इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाई फांसी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एसएन हॉल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की छात्रा इंशाह फातिमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में...

Read out all

हंसते-मुस्कराते यज्ञ ने क्यों दे दी जान, हाथ की नस काटी और 11वीं मंजिल से कूद गया, गाजियाबाद सोसायटी की घटना

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सोसायटी की 11वीं...

Read out all

यूपी के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को पुलिस विभाग में 20 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में ADG,...

Read out all