Delhi Cheap Markets: आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 4 चुनिंदा मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में झोला भरकर लेदर का सामान खरीद सकते हैं.

Delhi Leather Markets: सर्दियों का सीजन हो या पार्टी का मौका, लेदर का टशन और फैशन कभी पुराना नहीं होता. लेकिन असली लेदर के नाम पर हजारों रुपये खर्च करना काफी मुश्किल सा लगने लगता है. इसके अलावा, कुछ दुकानदार लेदर के नाम पर नकली सामान भी बेच देते हैं, जिससे न केवल पैसा खर्च होता है बल्कि क्वालिटी भी खराब निकलती है. अगर आप बेहतरीन क्वालिटी के लेदर जैकेट, स्टाइलिश जूते और क्लासी बेल्ट खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको दिल्ली के ऐसे 4 चुनिंदा मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप बेहद कम कीमत में झोला भरकर लेदर का सामान खरीद सकते हैं.

1. सरोजिनी नगर मार्केट

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट शॉपिंग के लिए सबसे फेमस जगहों में से एक है. सस्ते में अच्छी क्वालिटी वाले लेदर के जूते, जैकेट, बेल्ट जैसी खरीदने के लिए आप दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट आ सकते हैं. यहां आपको हर एक प्रोडक्ट में एक से बढ़कर एक डिजाइन देखने को मिल जाएंगे. इस बाजार में लेदर के प्रॉडक्ट्स की कीमत 200 से 250 रुपये से शुरू हो जाती है.

2. पहाड़गंज मार्केट

अगर आपको लेदर का फुटवियर खरीदना है तो आप दिल्ली के पहाड़गंज मार्केट में आ सकते हैं. यहां आपको हर तरह के लेदर जूते, चप्पल और सैंडल आसानी से मिल जाएंगे. साथ ही यहां आपको लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन भी देखने को मिल सकते हैं. यहां लेदर प्रोडक्ट्स की कीमत 300-350 रुपये से शुरू हो जाती है.

3. चोर बाजार

लेदर के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स जैसे- जूते, चप्पल, बेल्ट आदि खरीदने के लिए आप दिल्ली के चोर बाजार में भी जा सकते हैं. यहां आपको एक से एक लग्जरी ब्रांड के जूते और जैकेट मिल सकती हैं. हालांकि, यहां कि क्वालिटी पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, इसलिए खरीदते वक्त हर एक आइटम को अच्छे से चेक जरूर कर लें.

Author

KrantiKalpana.kramshah@gmail.com

Related posts

राष्ट्रपति भवन घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? जान लें टिकट से लेकर टाइमिंग तक, सभी जरूरी डिटेल्स

Rashtrapati Bhavan Visit: आज हम आपको राष्ट्रपति भवन में घूमने के लिए टिकट, टाइम और नियम से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स बताने...

Read out all

माघ मेला में VIP पास कैसे मिलेगा, बुकिंग से पहले जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस, फ‍िर मजा लें मेले का

माघ मेला 2026 में VIP पास को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है. जानिए क्या आम श्रद्धालुओं के लिए VIP पास की सुविधा...

Read out all

सुबह उठते ही होगा पेट साफ, इन 3 चीजों को खाना कर दें शुरू, मात्र 20 रुपये का आएगा खर्च

Improve Digestion: लंबे समय तक पेट साफ नहीं होता तो कब्ज की समस्या हो जाती है और पाचन कमजोर हो जाता है,...

Read out all